Categories: इंडिया

पाकिस्तान जाने वाली तीनों नदियों का पानी रोककर यमुना में लाने की तैयारी: गडकरी

<p>जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है और कूटनीतिक पर उसे दुनिया से अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार भी इस हमले के लिए दोषी पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है। इसी के मद्देनजर अब पाकिस्तान जाने वाली तीन भारतीय नदियों के पानी को रोककर उसे यमुना में लाने की तैयारी की जाएगी।</p>

<p>केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में पानी की कमी न रहे इसलिए भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी जो पाकिस्तान जाता है, उसे मोड़कर यमुना में लाया जाएगा। मंत्री ने बकायदा ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी है।</p>

<p>हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली से आगरा जलमार्ग से जा सकेंगे। इसीलिए बागपत में यमुना किनारे रिवर पोर्ट भी तैयार कराया जाएगा। पोर्ट से चीनी बांग्लादेश और म्यांमार तक भेजी जाएगी, इसमें खर्च कम होगा।</p>

<p>केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी तीन प्रोजेक्ट तैयार कर यमुना में लाने की बात कही है। मगर इस घोषणा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके लिए विश्व बैंक की मध्यस्तता में हुआ सिंधु जल समझौता इस राह में बड़ी बाधा है। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोकने की मांग उठ रही है, लेकिन अभी तक इसे रोका नहीं गया है। पहले हुए भारत पाक युद्धों के दौरान भी यह समझौता प्रभावी रहा था।</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

5 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

5 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

5 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

20 hours ago