पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पहली बार स्वीकार किया कि 2008 के मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था। इमरान ने 'वाशिंगटन पोस्ट' को दिये एक साक्षात्कार में यह स्वीकारोक्ति की।

दोषियों को दिलाएंगे सजा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को लेकर बुरी तरह से आलोचना का सामना करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने जुलाई में चुनाव जीतने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा था कि भारत एक कदम आगे बढ़ेगा तो हम दो कदम चलेंगे। अपने नए बयान में उन्होंने कहा है कि इस्लामाबाद नवंबर, 2008 में मुबंई हमले के दोषी आतंकियों को सजा दिलवाना चाहता है।

26 नवंबर, 2008 को हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 आतंकियों ने मुंबई पर आतंकी हमला कर दिया और उसके शहर के कई इलाकों को अपना निशाना बनाया, जिसमें ऐतिहासिक ताज होटल भी शामिल था. इस आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए जबकि 300 से ज्यादा घायल हो गए.

प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान का किसी विदेशी मीडिया को दिया गया यह पहला साक्षात्कार है। प्रधानमंत्री बनने के बाद खान का किसी विदेशी मीडिया को दिया गया यह पहला साक्षात्कार है। उन्होंने कह कि मैंने अपनी सरकार से मामले की स्थिति का पता लगाने के लिए कहा है। इस मामले को सुलझाया जाना हमारे हित में है, क्योंकि यह आतंकवाद का मामला है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ तल्ख संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में प्रयासरत है।

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…