<p>भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने आज बुधवार को आज भारतीय वायू सीमा में घुसपैठ की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान विमानों ने जम्मू-कश्मीर नौशेरा सेक्टर, पुंछ और राजोरी में घुसपैट की है। पीटीआई ने पाकिस्तान लड़ाकू विमानों द्वार राजोरी और पुंछ में बम गिराए जाने का दावा किया है। हालांकि सरकार द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार भारतीय जेट ने पाक के विमानों को खदेड़ दिया है। वहीं ये खबर भी सामने आ रही है कि भारतीय वायुसेना ने नौशेरा के लाम वैली में पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है।</p>
<p>सुरक्षा के लिहाज से पठानकोट, श्रीनगर, जम्मू में हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही लेह एयर्पोट पर भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से जम्मू कश्मीर के तीन और पंजाब के दो एयरपोर्ट पर यात्री विमानों की उडानों पर रोक लगा दी गई है साथ ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट को भी यात्री विमानों की अावाजाही के लिए बंद कर दिया है। पूरे देश में हाई अलर्ट की स्थिति हो गई है।</p>
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…