Categories: इंडिया

गंदगी फैलाने वाले को वंदे मातरम कहने का हक नहीं: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्वामी विवेकानंद के शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए भाषण के 125 साल पूरे होने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के मौके पर देश के युवाओं को संबोधित कर रहे हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहे इस कार्यक्रम का थीम 'यंग इंडिया न्यू इंडिया ए रिसर्जेंट नेशन: संकल्प से सिद्धि तक' है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम सारा कचरा भारत मां पर डालें और फिर वंदे मातरम बोलें, क्या हमें वंदे मातरम कहने का हक है, 50 बार सोच लीजिए। हम लोग पान खाकर भारत मां पर पिचकारी मारें और वंदे मातरम बोलें। उन्होंने कहा अगर सही मायने में वंदे मातरम कहने का पहला हक किसी को है तो वह सफाई का काम करने वालों का है।

विवेकानंद ने कहा था पूजा पाठ से नहीं जनसेवा से मिलते हैं भगवान

-अगर हम लड़कियों में समान नहीं समझते हैं, उन्हें बराबरी का दर्जा नहीं देते हैं तो फिर हमें स्वामी विवेकानंद के भाषण पर तालियां बजाने पर 50 बार सोचना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने हमारे समाज में घुस चुकी हर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। जब देश में रीति रिवाजों का दौर था उस समय भी विवेकानंद ने कहा कि मंदिर में जाकर भगवान का गुणगान करने, पूजा करने से कुछ नहीं होगा, जनसेवा करने से भगवान मिलेंगे।

2003 से पहले 1893 में भी हुआ था 9/11

वे दुनिया में जाकर भारत का गुणगान करते थे लेकिन जब यहां आते थे तो यहां की बुराइयों पर कठोरता से वार करते थे। विवेकानंद ने दुनिया का भारतीय संस्कृति से परिचय कराया था। उन्होंने कहा कि आज 9/11 है, यह​ दिन 2001 के बाद जाना जाने लगा, लेकिन 1893 में भी 9/11 हुआ था, जिसे हम याद करते हैं।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

2 hours ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

2 hours ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

2 hours ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

23 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

23 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

23 hours ago