Categories: इंडिया

राहुल के प्लेन में खराबी, कांग्रेस का साजिश का आरोप, PM मोदी ने की राहुल गांधी से बात

<p>कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में गरुवार को खराबी आने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस इसे साजिश करार दे रही है। इस मामले में कर्नाटक पुलिस के समक्ष एक शिकयात भी दर्ज कराई गई है। कांग्रेस ने विमान के साथ टैंपरिंग की आशंका जाहिर की है। इस बाच ख़बर है कि चीन यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को फोन किया है और उनसे बात करके पूरी जानकारी ली है।</p>

<p>नई दिल्ली से कर्नाटक के हुबली जा रहा राहुल गांधी का 10 सीटर एयरक्राफ्ट लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया। विमान में सवार राहुल गांधी के करीबी कौशल विद्यार्थी ने आरोप लगाया कि विमान अचानक बाईं ओर झुक गया और झटके लगने लगे।</p>

<p>कर्नाटक के आईजी को दी गई शिकायत में कौशल ने लिखा<em>,&#39; मौसम साफ और सामान्य होने के बावजूद प्लेन का झटके लेना सही नहीं था। यात्रा के दौरान अस्पष्ट तकनीकी खराबियां आईं। यात्रा के दौरान करीब 10.45 AM पर फ्लाइट असामान्य रूप से बाईं ओर झुक गई और झटके के साथ नीचे आ गई। फ्लाइट में अजीब सी आवाज भी सुनी जा सकती थी। इस दौरान फ्लाइट का ऑटो पायलट मोड भी काम नहीं कर रहा था।&#39;</em></p>

<p>इस बीच विमान के सफल लैंडिंग के लिए राहुल गांधी ने पायलटों का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उनके लिए नए विमान की व्यवस्था कर दी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago