इंडिया

पीएम की सुरक्षा में चूक पर कांग्रेस का जवाब, ‘रैली में नहीं थी भीड़’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर आरोप लग रहे हैं। लेकिन इन आरोपों का बचाव करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने ये दौरा इसलिए रद्द किया क्योंकि रैली में लोग ही नहीं पहुंचे थे।

उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर ये आरोप लगाए। सुरजेवाला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने ही अपना रूट बदला था। लेकिन इसके बाद भी पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा में जुटे एसपीजी के साथ मिलकर पूरी तैयारी की थी। साथ ही पंजाब पुलिस के 10,000 जवान उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। सुरजेवाला ने आरोपों में घिरी पंजाब सरकार का बचाव करते हुए आगे लिखा कि अगर चन्नी सरकार की मंशा में कोई खोट होता तो वे हरियाणा और राजस्थान के भाजपा वर्करों को क्यों फिरोजपुर आने देते।

इसके बाद कड़े तेवर अपनाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री को विरोध इसलिए झेलना पड़ा क्योंकि किसानों से किए गए वादों को वे नजरअंदाज कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जब बठिंडा से फिरोजपुर जा रहे थे तब उन्हें किसानों का विरोध झेलना पड़ा। जिस कारण वे 20-25 मिनट फंसे रहे। इसे अब प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago