इंडिया

बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नि गिरफ्तार! जांच के लिए 4 टीमें तैयार

सांसद महेश शर्मा ने भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ हुए खड़े और कहा कि 48 घंटो के अंदर श्रीकांत त्यागी होगा पुलिस की हरासत में. दरअसल, स्वंय को भाजपा का नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी पर नोएडा की एक सोसाइटी में एक महिला के साथ बदसलूकी करने का इल्जाम है और इस इल्जाम की वजह से श्रीकांत त्यागी पर एफआई भी दर्ज हो गई है.

सूत्रों के मुताबिक श्रीकांत त्यागी भाजपा के एक लोकल नेता हैं जिनका विडीयों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां वो एक पॉश कॉलोनी में एक महिला को गाली देते हुए नजर आ रहा है. इसके साथ ही धक्के मुक्की की भी तस्वीरें साफ तौर पर दिखाई दें रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस शख्स के खिलाफ एक्शन की मांग की है. जब ये मामला तूल पकड़ने लगा तब नोएडा के सांसद महेश शर्मा वहां पहुंचे हैं. वहीं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है. फिलहाल अभी श्रीकांत त्यागी फरार है लेकिन पुलिस ने अपनी 4 टीमें बना ली हैं श्रीकांत त्यागी पर दबिश लगाने के लिए.

सांसद महेश शर्मा ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है. मैंने पुलिस कर्मियों से कहा है उसे 48 घंटे में गिरफ्तार किया जाए. ये जांच का विषय है कि श्रीकांत त्यागी आखिर है कौन? मैंने आजतक इसका ना नाम सुना है और ना ही कभी इसे पार्टी के किसी कार्यक्रम में देखा है. बता दें कि श्रीकांत त्यागी की पत्नि समेत 4 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है.

Neha

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

22 mins ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

26 mins ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

31 mins ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

33 mins ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

40 mins ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago