Categories: इंडिया

पंजाब में तख्तापलट की तैयारी!, कैप्टन को CM पद से हटाने की मांग तेज

<p>पंजाब में कांग्रेस की अंतर्कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब पंजाब के 26 विधायकों और 4 कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये सभी नेता कैप्टन अमरिंद को सीएम पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर आज कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के घर चार कैबिनेट मंत्री समेत 21 विधायक और तकरीबन आधा दर्जन पूर्व विधायक एकत्रित हुए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चरणजीत चन्&zwj;नी ने कहा कि अब मुख्&zwj;यमंत्री कैप्&zwj;टन अमरिंदर सिंह में हमारा भरोसा नहीं रहा है। हम केंद्रीय नेतृत्&zwj;व से मुख्&zwj;यमंत्री को बदलने की मांग करेंगे।</p>

<p>खबर है कि कैप्टन के खिलाफ बगावत में उतरे ये विधायक और मंत्री सिद्धू&nbsp;खेमे से आते हैं। इन नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जनता से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और 2017 चुनाव में जनता से किए गए कांग्रेस पार्टी के वायदों को पूरा करने में विफल रहे हैं। बरगाड़ी कांड, नशे के सौदागरों को पकड़ना, बिजली समझौते के मसले, बस, केबल नेटवर्क, रेत, दलित मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में आने वाले चुनाव में विरोधियों को बढ़त मिल सकती है।</p>

<p>वहीं, बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के महासचिव प्रगट सिंह के साथ असंतुष्ट विधायकों का पक्ष लेकर 4 मंत्री दिल्ली निकल गए हैं। ये मंत्री दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मिलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद से हटाने के मांग करेंगे। इन चारों मंत्रियों के नाम तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुख सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्नी हैं। हालांकि पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

6 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

7 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

7 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

7 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

11 hours ago