Categories: इंडिया

देश के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल NCI में OPD शुरू, 2035 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

<p>देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट (एनसीआई) तैयार हो गया है। मंगलवार को यहां ट्रायल के तौर पर ओपीडी भी शुरू हो गई है। पहले दिन यहां चार मरीज पहुंचे। हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले में 2035 करोड़ रुपये की लागत से यह अस्पताल बनाया गया है। यह पिछले कई दशकों में भारत का सबसे बड़ा पब्लिक फंड से बना हॉस्पिटल प्रॉजेक्ट है।</p>

<p>एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को इसे चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चरण के तहत इसमें मार्च 2019 तक डॉक्टर, नर्स, तकनीकी विशेषज्ञों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। फिलहाल ओपीडी और 710 बेड्स तैयार हैं। पहले चरण में 250 बेड उपलब्ध रहेंगे। बाद में इन्हें बढ़ा दिया जाएगा। करीब एक साल में यह पूरी तरह से संचालित हो जाएगा।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, एनसीआई बनने से एम्स का काम बंट जाएगा। एनसीआई एम्स से करीब 50 किमी दूर है, लेकिन इस दूरी को पाटने में मरीज को आसानी हो, इसके लिए दोनों संस्थानों में सेवाओं का समन्वय जरूरी है। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।</p>

<p>अस्पताल की अध्यक्षता डॉ. जीके रथ करेंगे, जो एम्स के रोटरी कैंसर अस्पताल में चीफ ऑफ इंस्टीट्यूट हैं। सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल के लिए सीटी स्कैन और एक्स रे मशीन खरीदी जा चुकी हैं। एक लैब भी तैयार है, जो हर रोज 60,000 सैंपल टेस्ट सकेगी। यह पूरे देश में कैंसर केयर के लिए एक नोडल संस्थान के रूप में काम करेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

10 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

11 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago