Categories: इंडिया

आयुर्वेद से कोरोना को हराने की तैयारी, PM मोदी ने किया टास्क फोर्स का गठन

देश में बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने आयुष मंत्रालय के तहत एक टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए आयुर्वेद के जरिए इलाज ढूंढने का काम करेगा। आयुर्वेद और पारंपरिक दवाइयों के जरिए इस खतरनाक बीमारी पर काबू पाने की दिशा में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) जैसे संस्थान रिसर्च कर रहे हैं। टास्क फोर्स इनके साथ मिलकर रिसर्च को तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी ने एक टास्क फोर्स गठित किया है। जो आयुर्वेद और पारंपरिक दवाइयों के मेडिकल फॉर्मूले को COVID-19 के खिलाफ वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग करने की दिशा में काम करेगा। ये टास्क फोर्स ICMR जैसे संस्थान के साथ मिलकर काम करेगा। जिससे आयुर्वेदिक पद्धति से कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी का इलाज संभव हो सके।'

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'हमें अब तक 2000 प्रस्ताव मिले हैं, इनमें से कई सुझावों की वैज्ञानिक वैधता चेक करने के बाद उसे ICMR और अन्य रिसर्च संस्थानों को भेजे जाएंगे।' इससे पहले भी श्रीपाद येशो नाइक ने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को लेकर कहा था कि बेंगलुरु के एक आयुर्वेदिक चिकित्सक ने दावा किया था कि उनके फॉर्मूले से ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए। यह दिखाता है कि आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाएं किस तरह कोरोना वायरस के उपचार में कारगर हैं।

उन्होंने कहा भारत जल्द ही आयुर्वेदिक पद्धति से कोरोना वायरस के रोगियों का इलाज करेगा। वैज्ञानिक प्रामाणिकता नहीं मिलने के कारण भारत इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति नहीं कर पा रहा है। मौजूदा संकट के दौरान केवल ऐहतियाती उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

45 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago