Categories: इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी दशहरा की बधाई

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश आज दशहरा का पर्व मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, यह त्योहार महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे। वहीं, पीएम मोदी ने कहा, आप सभी को मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि हर्ष और उल्लास का यह त्योहार महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।

बता दें कि दशहरा हिंदुओं के सबसे खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है, जो पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हिंदू धर्म के विक्रम सम्वत कैलेंडर में दशहरा का त्योहार आश्विन माह की दशमी को आता है। इस साल दशहरा रविवार यानी आज मनाई जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

Kangra News: हरसर में ट्रैक्टर पलटा, तीन युवकों की मौके पर मौत

Kangra Tractor Accident:  कांगड़ा जिले के हरसर, पुलिस थाना जवाली में एक सड़क हादसे में…

1 hour ago

शिमला मस्जिद विवाद: “सनातन सब्जी वाला” के बोर्ड से बढ़ी टेंशन

ShimlaControversy: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद विवाद के बीच देवभूमि संघर्ष समिति बाहर…

2 hours ago

Mandi: ईशा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीती, नेशनल के लिए चयनित

Himachal Pradesh Young Athletes: मंडी जिले के केलोधार की ईशा ठाकुर ने अंडर-14 श्रेणी में…

2 hours ago

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

5 hours ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

6 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

6 hours ago