कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन के निधन के बाद पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने उनके परिजनों के पास पहुंचकर ढांढस बंधाया है। मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ धवन के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, मोतीलाल वोरा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने आरके धवन के परिवार के साथ उनके शोक की घड़ी में शरीक़ हुए।

आरके धवन कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक थे। पूर्व सीडब्ल्यूसी मेंबर धवन इंदिरा गांधी के निजी सचिव भी रह चुके थे। इंमरजेंसी के दौरान उनकी भूमिका पर कई लेख और किताबों में बाकायदा जिक्र होता रहा है। एक वक़्त में हिंदुस्तान की पॉलिटिक्स में उनका स्थान बेहद अहम माना जाता था।

हालांकि, सोमवार को तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली के एक अस्पताल उनका निधन हो गया। आरके धवन 81 साल के थे।

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…