इंडिया

राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान, चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस के CM पद का चेहरा

पंजाब में विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस ने अपने मुखिया का नाम सबके सामने रख दिया है। काफी समय से पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए जो काउंटडाउन चल रहा था वे अब ख़त्म हो चुका है। राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि राज्य में पार्टी का सीएम पद का फेस मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे। सीएम पद के चेहरे की घोषणा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये मेरा फैसला नहीं है, बल्कि ये पंजाब का फैसला है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने कहा कि उन्हें गरीबों की समस्याएं समझने वाला चेहरा चाहिए। उन्होंने कहा कि चन्नी जी मुख्यमंत्री बने, अहंकार नहीं है, जनता के बीच जाते हैं। क्या आपने कभी नरेंद्र मोदी को जनता के बीच जाते हुए देखा, सड़क पर किसी की मदद करते हुए देखा है? नहीं करेंगे क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं।

सीएम पद के एलान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए न सोऊंगा न सोने दूंगा। मैं सिर्फ माध्यम होउंगा, जो नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के लिए करना चाहेंगे वो कर सकते हैं, जो सुनील जाखड़ जी करना चाहेंगे वो कर सकेंगे। हम सब मिलकर पंजाब को आगे ले जाएंगे। सीएम पद के चेहरे के ऐलान से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लड़ाई अपनों से नहीं है परायों से है।

कांग्रेस पर सियासी गलियारों में चौतरफा हमले हो रहे हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा घमासान घर में ही हो रहा था। घमासान को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने AAP की राह पकड़ी थी। वोटरों से पूछकर फैसला किया गया कि पंजाब में सीएम का चेहरा कौन होगा? सिद्धू ने बीते दिन कहा था कि पंजाब ताकत का पिरामिड है, उसके उपर जैसा व्यक्ति बैठा दोगे पंजाब वैसा ही हो जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago