Categories: इंडिया

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, 31 अगस्त को चीन के रास्ते से होंगे रवाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 31 अगस्त को 15 दिवसीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकलेंगे। गौरलतब है कि राहुल ने खुद को शिवभक्त बताते हुए कहा था कि कर्नाटक चुनाव के बाद कैलाश यात्रा पर जाएंगे और उसी वादा को पूरा करने के लिए अब राहुल यात्रा पर निकल रहे हैं लेकिन यहां एक बात ध्यान देने योग्य है और वो ये कि राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा नेपाल के रास्ते नहीं बल्कि चीन के रास्ते से करेंगे।

चुनावी सभा के दौरान किया था ऐलान

अप्रैल 2018 में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का ऐलान किया था। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि पिछले दिनों उनका जहाज हादसे से बच गया, इसलिए कर्नाटक चुनाव के बाद वो छुट्टी ले रहें हैं। छुट्टी लेकर वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। कैलाश मानसरोवर की यात्रा को राहुल गांधी और कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के हिंदुत्व के कार्ड का ये जवाब है। गुजरात चुनाव के दौरान भी कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि राहुल गांधी सच्चे शिवभक्त है। एक शिवभक्त के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा सबसे प्रमुख यात्रा मानी जाती है।

क्या है इस यात्रा का महत्व

मानसरोवर वह पवित्र जगह है, जिसे शिव का धाम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मानसरोवर के पास स्थित कैलाश पर्वत पर भगवान शिव साक्षात विराजमान हैं। मानसरोवर शब्द मानस और सरोवर को मिलाकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- मन का सरोवर।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

3 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

4 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

5 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

5 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

6 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

6 hours ago