Categories: इंडिया

राहुल गांधी बोले- भारत बना दुनिया का रेप कैपिटल, PM मोदी पर बोला हमला

<p>राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भारत को दुनिया का रेप कैपिटल बताया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के रेप कैपिटल के रूप में जाना जाता है। अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने रेप और हत्या के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर केस में पीएम की चुप्पी पर सावल उठाया। राहुल गांधी ने कहा, &#39;भारत दुनिया के रेप कैपिटल के रूप में जाना जाता है। दूसरे देश पूछ रहे हैं कि क्यों भारत अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। एक बीजेपी एमएलए एक महिला के रेप में शामिल है, लेकिन पीएम इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।&#39;</p>

<p>इससे पहले कांग्रेस नेता ने उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, &#39;उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति मै आपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।&#39;</p>

<p>देश में बढ़ रही हिंसक और रेप की घटनाओं के लिए राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि मौजूदा सरकार हिंसा में यकीन रखती है। राहुल ने आगे पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा, &#39;संस्थागत संरचनाएं के फेल होने के पीछे बड़ी वजह है। लोगों द्वारा कानून को हाथ में लेने की एक वजह है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शख्स जो इस वक्त देश को चला रहा है वह हिंसा में यकीन रखता है। राहुल बोले कि आप देख रहे होंगे कि देश में हिंसा, अधर्म और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है। किसी न किसी महिला से रेप या छेड़खानी की खबर रोज आती है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों, दलितों को पीटा जा रहा है। आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago