कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर मानसरोवर झील की तस्वीरें शेयर कर कहा कि यहां कोई द्वेष नहीं है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर मानसरोवर झील की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कहा, 'मानसरोवर झील का पानी बहुत मंद और शांत है। वो सब कुछ देता है और कुछ नहीं खोता। कोई भी यहां का पानी पी सकता है। यहां द्वेष नहीं है। यही कारण है कि हम भारत में इस पानी की पूजा करते हैं।'

इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ' जब बुलावा आता है तब कोई व्यक्ति कैलाश जाता है। मैं इस बात से बहुत प्रसन्न हूं कि मुझे यह अवसर मिला और इस सुंदर यात्रा में जो देखूंगा उसे आप लोगों के साथ साझा कर सकूंगा।' राहुल गांधी 31 अगस्त को इस यात्रा के लिए नेपाल रवाना हुए थे जहां से उन्होंने कैलाश के लिए प्रस्थान किया।

दरअसल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी और वह कई हजार फुट नीचे आ गया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा का संकल्प लिया है।

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…