Categories: इंडिया

पुलवामा हमले पर बोले राहुल, हम सरकार और जवानों के साथ खड़े हैं- देश को कोई शक्ति बांट नहीं सकती

<p>पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुए आज कहा कि वह शहीद जवानों के परिजनों, सुरक्षाबलों और सरकार के साथ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुलवामा हमला बहुत दुखद है और पूरा विपक्ष एकसाथ जवानों और सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश को कोई भी शक्ति बांट नहीं सकती है।</p>

<p>पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए राहुल ने कहा, &#39;आतंकवाद देश को बांटने और तोड़ने की कोशिश करता है। इस देश को कोई भी शक्ति बांट या तोड़ नहीं सकती है।&#39; उन्होंने कहा कि यह हमला देश की आत्मा पर हुआ है। राहुल ने कहा, &#39;जिन लोगों ने यह हमला किया है वे इस देश को जरा सा भी चोट नहीं पहुंचा सकते हैं।&#39; उन्होंने कहा कि इस मसले पर हम सुरक्षाबलों, सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा, &#39;यह हमला हिंदुस्तान के आत्मा पर हुआ है। हम सुरक्षाबलों के साथ हैं। हमला करने वाले को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे इस देश को नुकसान पहुंचा पाएंगे।&#39;</p>

<p>राहुल ने कहा, &#39;यह बहुत दुखद त्रासदी है। आतंकवाद का एक ही मकसद होता है कि देश को बांटा जाए। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस प्रकार की हिंसा बेहद घृणित है। जिसने यह हमला किया है उनको मालूम होना चाहिए कि यह देश इन चीजों को भूलता नहीं है।&#39; राहुल गांधी ने कहा कि आतंकियों ने इस हमले के जरिए देश को बांटने की कोशिश की है लेकिन हम बंटने वाले नहीं हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष जवानों और सरकार के साथ खड़ा है। राहुल ने कहा कि आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे इस देश को नुकसान पहुंचा पाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने आतंक के आकाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने बड़ी गलती की है और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

28 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

38 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

51 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

1 hour ago