<p>लोकसभा चुनाव से पहले शीर्ष नेताओं की बायोपिक निर्माण की प्र‍क्र‍िया तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक चर्चा हैं, अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बायोपिक बनने की खबर है। राहुल गांधी पर बन रही फिल्म 'माय नेम इज रा गा' का टीजर लॉन्च किया गया है, जो कि 4 मिनट से ज्यादा का है। ये फिल्म साल अप्रैल में रिलीज़ होगी।</p>
<p>इस फिल्म का निर्देशन रुपेश पॉल ने किया है, जिन्होंने सेंट ड्रैकुला और कामसूत्र थ्रीडी जैसी फिल्में बनाई हैं। टीजर में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह के किरदार दिखाए गए हैं। फिल्म के निर्दशक रूपेश पॉल का कहना है "मेरी फिल्म राहुल गांधी के बचपन से शुरू होती है और आज के समय में राहुल के पॉलिटिकल विवादों तक को दिखाती है। यह राहुल की जिंदगी के अहम पहलुओं जैसे स्टूडेंट के रूप में यूएस में उनकी जिंदगी और कांग्रेस के अध्यक्ष बनने को दिखाया गया है"</p>
<p>फिल्म में राहुल गांधी की भूमिका एक्टर अश्विनी कुमार निभा रहे हैं ।जबकि हिमंत कपाडिया पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आएंगे।</p>
<p> </p>
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…