इंडिया

भारत-नेपाल के बीच 8 साल बाद फिर शुरू हुई रेल सेवा, PM मोदी और PM देउबा ने दिखाई हरी झंडी

भारत और नेपाल के बीच 8 साल बाद फिर से रेल सेवा शुरू होने जा रही है। शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल सेवा का उद्घाटन किया। ये रेल बिहार के जयनगर से नेपाल के जनकपुर होते हुए कुर्था तक जाएगी। यात्री कल से इस रेल सेवा का आनंद उठा पाएंगे। भारत और नेपाल के बीच रेल सेवा कुल 34.9 किलोमीटर लंबी होगी।

बता दें कि जयनगर से कुर्था के बीच चलने वाली इस ट्रेन में कुल 9 स्टॉप होंगे। बिहर के जयनगर से चलने के बाद ट्रेन इनरावा रुकेगी और फिर अगला स्टेशन खजुरी होगा। खजुरी से महिनाथपुर, महिनाथपुर से वैदही, वैदही से परवाहा, परवाहा से जनकपुर और जनकपुर से कुर्था के रूट पर ट्रेन का संचालन होगा। बिहार के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक के लिए सामान्य श्रेणी का किराया 56.25 रुपये रहेगा, एसी कोच का किराया 281.25 रुपये रहेगा।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच चलने वाली ये रेल सेवा साल 2014 से बंद है। हालांकि इस दौरान नेपाली नैरो गेज ट्रेन चली लेकिन सफल काफी लंबा होने के चलते कोयले की खपत ज्यादा होती थी और ये ट्रेन काफी छोटी भी थी जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

6 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

6 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

6 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

6 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

7 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

7 hours ago