Categories: इंडिया

अफोर्डेबल हाउसिंग कारोबार में उतरेगी रेमंड, कम दामों में बना पाएंगे अपना घर

एपरल सेगमेंट की जानी-मानी कंपनी रेमंड अब अफोर्डेबल हाउसिंग कारोबार में उतरेगी। रेमंड के सीएमडी गौतम सिंघानिया ने कहा है कि कंपनी ठाणे की जमीन पर सस्ते घर बनाएगी। इसके अलावा सही कीमत मिलने पर बची जमीन और ऑटो कंपोनेंट कारोबार भी बेचने को भी कंपनी तैयार है।

20 एकड़ जमीन पर खुद मकान बनाएगी रेमंड

रेमंड ने साफ किया है कि कंपनी 20 एकड़ जमीन पर खुद मकान बनाएगी। गौतम सिंघानिया ने कहा कि कंपनी का पूरा फोकस सिर्फ शेयरहोल्डर की वैल्यू बढ़ाना है। जमीन बेचकर शेयरहोल्डर वैल्यू बढ़ाएंगे। 20 एकड़ जमीन को खुद डेवलप करेंगे। इस 20 एकड़ जमीन पर अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट लाएंगे।

गौतम सिंघानिया ने कहा कंपनी का फोकस एफएमसीजी कारोबार को बढ़ाने पर भी है। उन्होंने आगे कहा कि एफएमसीजी कारोबार में उनका दखल नहीं है। उसका मैनेजमेंट अलग है। बेहतर मैनेजमेंट के लिए वे बड़े पद छोड़ रहे हैं। आगे कंपनी का फोकस शेयरहोल्डर वैल्यू बढ़ाने पर होगा। ग्रुप में ऑटो कंपोनेंट कारोबार की ग्रोथ सबसे अच्छी है। बहुत सोचकर एविएशन कारोबार में नहीं उतरने का फैसला लिया गया है। उन्होंनें आगे कहा कि वे भावुक होकर कोई फैसला नहीं लेते।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अमेरिका, ब्रिटेन में तेजी से कारोबार बढ़ा रही है। चीन से प्रतिस्पर्धा पर गौतम सिंघानिया ने सफाई दी कि चीन का प्रोडक्ट अब महंगा हो रहा है। इसलिए भारतीय कारोबार अब अच्छा कर रहा है। कंपनी ने इथोपिया में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया है। मिडिल इस्ट में शोरूम खोले गए हैं। यूएस रिटेल ब्रांड के लिए मैन्युफैक्चरिंग कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago