ऊना: बसाल वैन हादसा, हादसे में गंभीर रूप से घायल ने PGI में तोड़ा दम

<p>पुलिस थाना ऊना के तहत बसाल में पेश आए दर्दनाक हादसे में वैन सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अशोक कुमार (38) पुत्र हरभजन सिंह निवासी रामपुर और गोविंद सिंह 17 पुत्र गुरबचन सिंह निवासी धमांधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार देर रात वाहनों की चेकिंग के लिए बसाल के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान करीब 11 बजे पुलिस ने एक ट्रक चालक को जांच के लिए रोका हुआ था। इसी बीच अंब की तरफ से वैन संख्या HP-20-6438 तेज रफ्तार से आई और चैकिंग के लिए रोके गए ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी। जिससे वैन में सवार दोनों युवक अशोक कुमार और गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।</p>

<p>पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक को वैन से निकालने का प्रयास किया लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि अशोक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोविदं को पुलिस और लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। लोगों ने वाहन चालक को कार से निकालने का बहुत प्रयास किया लेकिन दो घंटे के प्रयास के बाद भी उसे कार से बाहर नही निकाला जा सका।</p>

<p>वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद ने भी वीरवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार बसाल में ही चिकन की शॉप करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। जबकि गोविंद दुकान बंद करके उसके साथ ही ऊना की तरफ वापिस आ रहा था। हादसे का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

6 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

8 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago