इंडिया

अरबपतियों की लिस्ट में अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी को काफी पीछे छोड़ा

एशिया के सबसे बड़े रईस और इस साल अब तक कमाई में नंबर वन गौतम अडानी ने रईसी में मुकेश अंबानी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी टॉप-10 अरबपतियों की सूची में अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन, अडानी गैस के शेयरों में आई तेजी की दम पर सोमवार और मंगलवार को उन्हें तगड़ा मुनाफा हुआ और उनकी नेट वर्थ में जबदरस्त तेजी आई। इस वजह से वह दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं। आंकड़े ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के हैं।

वहीं फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक सोमवार को एलन मस्क ने 11.7 अरब डॉलर गंवाया तो आज यानी मंगलवार को गौतम अडानी ने 10.9 अरब डॉलर कमाया। अडानी की संपत्ति में आज 10.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

टॉप-10 अरबपतियों की सूची में अडानी की लंबी छलांग में उनकी नेटवर्थ में आया जबरदस्त उछाल है, जो इस 41.6 अरब डॉलर बढ़ी। जबकि, मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक केवल 7.45 अरब डॉलर ही बढ़ी है। इस सूची में पहले 10वें नंबर पर मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब 11वें नंबर पर खिसक गए हैं।

कमाई के मामले में इस साल अडानी एलन मस्क और जेफ बेजोस जैसे दिग्गजों से भी आगे निकल गए हैं। उनकी नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से आगे बढ़ रही है । बीते दिनों तक टॉप-10 सूची में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच एक पायदान का अंतर बना रहता था। अब 2022 में अडानी ने ऐसी लंबी छलांग लगाई है कि मुकेश अंबानी से कहीं आगे निकल गए है।

गौतम अडानी की नेट वर्थ अब 118 अरब डॉलर हो गई है। इससे पिछले दिन तक अडानी आठवें पायदान पर काबिज थे। इस उछाल के बाद उनकी संपत्ति दूसरे भारतीय दिग्गज उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की तुलना में 20 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। मुकेश अंबानी 97.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अरबपतियों की सूची में 11वें स्थान पर खिसक गए हैं।

अब गौतम अडानी से आगे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क, दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस, तीसरे स्थान पर बर्नार्ड आरनॉल्ट, चौथे स्थान पर बिल गेट्स और पांचवे स्थान पर वॉरेन बफे का नाम आता है, वहीं, वॉरेन बफे का नेटवर्थ भी अडानी से महज नौ अरब डॉलर ही ज्यादा है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

1 hour ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

2 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago