Follow Us:

रोहिंग्या मुसलमान ‘शरणार्थी नहीं, अवैध प्रवासी’: राजनाथ सिंह

समाचार फर्स्ट डेस्क |

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रोहिंग्या मामलें में बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी नहीं है और ना ही उन्होंने शरण ली है। वे अवैध प्रवासी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब म्यामां रोहिंग्या समुदाय के लोगों को वापस लेने के लिए तैयार है तो कुछ लोग उनके निर्वासन पर आपत्ति क्यों जता रहे हैं।

रोहिंग्या मुसलमानों को बाहर निकालने में कोई नहीं रोक सकता है।उल्‍लेखनीय है कि म्‍यांमार से पलायन कर भारत आने वाले रोहिंग्‍या मुसलमानों के बारे में गृह मंत्री ने यह बात कही. एक आंकड़े के मुताबिक इस वक्‍त देश में तकरीबन 40 हजार रोहिंग्‍या समुदाय की उपस्थिति है।

राजनाथ ने कहा, केंद्र सरकार अवैध शरणार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, लेकिन हमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के साथ सहानुभूति भी है, जिन्होंने भारत में शरण ली है।