उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा और सोमवार को ही कांग्रेस का स्टार प्रचारक की सूची में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनको उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा और चर्चित चेहरा माने जाते हैं। जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब आरपीएन सिंह भी जितिन की तरह ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार के आरपीएन सिंह को कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया, लेकिन एक दिन बाद ही वह पार्टी छोड़ रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। केन्द्र में आरपीएन सिंह गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह कई राज्यों के प्रभारी भी हैं। तीन दिनों पहले उनकी मुलाकात पीएम नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हो चुकी है। वह बीते कई महीने से कांग्रेस में सक्रिय भी नहीं थे। आरपीएन सिंह पूर्वांचल में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
आरपीएन सिंह कुशीनगर के सैंथवार के शाही परिवार से आते हैं। उनका कांग्रेस से पुराना नाता रहा है और पार्टी के वफादार रहे हैं। उनके पिता सीपीएन सिंह भी पुराने कांग्रेसी थे। आरपीएन सिंह भी अपने पिता सीपीएन सिंह की तरह पडरौना के विधायक रहे। वर्ष 1996 से 2009 तक विधायक रहने के बाद आरपीएन सिंह कुशीनगर से 15वीं लोकसभा सदस्य बने। 16वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजेश पाण्डेय ने उन्हें हरा दिया था।
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…