Follow Us:

दुनिया के सबसे पॉवरफुल देशों में दूसरे नंबर पर है रशिया, जानें देश के बारे में कुछ ख़ास

डेस्क |

इस वक्त रशिया देश ने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर दिया है। रशिया के राष्ट्रपति ने पहले ही चेतावनी भी दे दी है कि कोई दखलअंदाजी न करें वर्ना इसके अंजाम भुगतने होंगे। इसी बीच कोई बड़ा देश यूक्रेन की मदद के लिए आगे या इस लड़ाई को ख़त्म कराने के लिए आगे नहीं आ रहा। ऐसे शायद इसलिए हो रहा है कि क्योंकि रशिया की ताकत सब जानते हैं।

रशिया दुनिया के सबसे पॉवरफुल देशों में दूसरे नंबर पर है। रशिया या रूस अपने को विश्व मीडिया की नजरों से छुपा कर रखता है, जिससे लोग रशिया के बारे में बहुत से बातें नहीं जानते हैं। आइये जानते रशिया के बारे में कुछ महत्वपूर्ण…

  • न्यूक्लियर पॉवर- दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूक्लियर हथियार (करीब 8500) रशिया के पास है। रशिया दुनिया में हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भी है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा बम- रूस के पास Tsar Bomba हाइड्रोजन बम है जोकि दुनिया का सबसे शक्तिशाली बम है। Tsar Bomba की अद्भुत मारक क्षमता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह हिरोशिमा-नागासाकी में प्रयोग हुए ऐटम बम से 1400 गुना अधिक पॉवरफुल है। ये एक अकेला बम द्वितीय विश्व युद्ध में प्रयोग किये कुल बमों के 10 गुना के बराबर असर पैदा कर सकता है।
  • तेल का उत्पादन- रशिया दुनिया में 3rd नंबर पर सबसे ज्यादा तेल निकालने वाला देश है। Russia के पास प्राकृतिक संसाधनों का खजाना है। रूस के पास जितना पेट्रोलियम, खनिज तत्व आदि है, उसकी कीमत करीब 75 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक है. रूस में तेल की इतनी सारी पाइपलाइन फैली हुई हैं कि उससे दुनिया को 6 बार लपेटा जा सकता है।
  • आदमी से ज्यादा औरतें- रूस में औरतों की संख्या आदमियों से कहीं ज्यादा है। यहाँ पर आदमी की आबादी से 1 करोड़ ज्यादा औरतें हैं। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भारी संख्या में पुरुषों के मारे जाने से ये स्थिति हुई है, ऐसा माना जाता है।
  • सोने और एल्युमिनियम की खानें- दुनिया के कुल सोने का करीब 40% स्रोत रशिया के पास है। रशिया में रूसल नामक कम्पनी अकेले दुनिया के कुल एल्युमिनियम उत्पादन का 11% प्रोड्यूस करती है।
  • महंगे रत्नों का भंडार- दुनिया में इंडस्ट्रियल डायमंड का 25% उत्पादन रूस से आता है। इसके अलावा महंगे रत्न और पत्थर के क्षेत्र में दुनिया का 25% स्टॉक रूस सप्लाई करता है।
  • पढ़ा-लिखा समाज- रशिया की साक्षरता दर बहुत अच्छी है। यहां करीब 99.7% लोग पढ़े-लिखे हैं। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे लिखना-पढ़ना न आता हो।
  • रशिया की देश सीमा- रशिया दुनिया का एक अकेला ऐसा देश है जिसके बॉर्डर 14 देशों को छूते है। ये देश हैं –  नॉर्वे
    एस्टोनिया
    लाटविया
    लिथुआनिया
    चाइना
    बेलारूस
    अज़रबैजान
    पोलैंड
    मंगोलिया
    नार्थ कोरिया
    कज़ाकिस्तान
    यूक्रेन
    जॉर्जिया
    फ़िनलैंड
  • दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन- दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे लाइन The Trans-Siberian Railway रशिया में है। रशिया की यह रेल लाइन दुनिया की सबसे व्यस्ततम रेलवे लाइन में से एक है। ट्रांस-साइबेरियन रेलवे की कुल लम्बाई 9,289 किलीमीटर है।
  • बिजनस सफलता- रूस की राजधानी मॉस्को दुनिया में 7वें नंबर पर ऐसा शहर है जहां सबसे ज्यादा अरबपति (72 Billionaires) एक ही शहर में रहते हैं। पहले नंबर पर चीन का बीजिंग शहर है जहां 110 अरबपति रहते हैं।
  • प्राकृतिक गैस का भंडार- दुनिया में नेचुरल गैस का सबसे बड़ा स्रोत रूस के पास है। रूस प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भी है। दुनिया में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा भंडार रूस के पास है। पेट्रोलियम के क्षेत्र में 8वां सबसे बड़ा स्रोत भी रशिया के पास है।
  • साफ पानी का भंडार- साफ पीने लायक पानी जनता को उपलब्ध कराना दुनिया के कई देशों में एक चिंता का विषय है। मगर इस मामले में प्रकृति रशिया पर मेहरबान है। दुनिया में साफ मीठे जल के कुल स्रोत का 20% हिस्सा रशिया की सिर्फ एक झील में है. इस झील का नाम Lake Baikal है। ये दुनिया की सबसे गहरी झील भी है।
  • धातु और मिनेरल्स की खानें- रशिया में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले मुख्य धातु और खनिज तत्व इस प्रकार है- तांबा, चूना पत्थर, सोना, मैगनिशियम, माइका, एल्युमीनियम, कोबाल्ट, कोयला, बोरान, आर्सेनिक, टाइटेनियम, निकेल, स्टील, बॉक्साइट, वनैडियम, टिन, टंगस्टन, पोटाश, कैडमियम, पेट्रोलियम, फॉस्फेट आदि।
  • रशियन भाषा- रूस में रशियन भाषा बोली जाती है जोकि दुनिया में 8वें नंबर पर सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। रशियन भाषा में केवल 2 लाख के लगभग शब्द है जबकि इंग्लिश में 10 लाख से ज्यादा शब्द होते हैं।
  • अनोखा म्यूज़ीयम- रशिया के St Petersburg शहर में Hermitage नामक विशाल म्यूजियम है जहाँ पर 70 बिल्लियाँ गार्ड का काम करती है। इस संग्रहालय में इतने ज्यादा पेंटिंग्स और कलाकृतियाँ है कि उनकी चूहों से सुरक्षा करना इंसानों के लिए मुश्किल पड़ रहा था। संग्रहालय की पूरी आर्ट गैलरी घूमने में आपको 22 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा।