इंडिया

रुस पर लगी पाबंदियों का ऐसे फायदा उठाएगा भारत, सस्ते में खरीदेगा कच्चा तेल

यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़ी आर्थिक पाबंदियां लगा दी हैं। अमेरिका ने रूसी तेल के आयात पर रोक लगा दी है। ऐसे में रूस अपने कच्चे तेल एवं अन्य सामान को दुनिया में बेचने के लिए संघर्ष कर रहा है। रूस ने अपने मित्र देश भारत से ऐसी स्थिति में संपर्क किया है। इसे लेकर भारतीय अधिकारियों का कहना है कि सरकार रूस से डिस्काउंट प्राइस पर क्रूड ऑयल एवं अन्य चीजों को खरीदने पर विचार कर रही है। दो भारतीय अधिकारियों ने कहा कि रूस ने इन चीजों की डील रुपये-रूबल में करने की बात कही है।

भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी तेल आयात करता है। इसमें से महज 2 से 3 फीसदी की खरीद ही अब तक रूस से होती रही है। लेकिन एक तरफ यूक्रेन संकट के बाद दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी तक का इजाफा हो गया है तो दूसरी तरफ रूस सस्ते में कच्चा तेल बेचने को मजबूर है। भारत सरकार चाहती है कि यूक्रेन संकट के चलते कच्चे तेल की बढ़ी महंगाई का उस पर असर न हो। इसी रणनीति के चलते वह रूस से सस्ता तेल खरीदने की योजना तैयार कर रही है। इससे महंगाई के दौर में सरकार को तेल पर अपने खर्च को सीमित करने में मदद मिलेगी।

भारत सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘रूस की ओर से तेल एवं अन्य चीजों को भारी डिस्काउंट पर ऑफर किया जा रहा है। हमें इसकी खरीद में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन टैंकर, इंश्योरेंस कवर समेत कई चीजों पर ध्यान देना है। एक बार इन मुद्दों का हल निकल जाए तो फिर हम खरीद पर आगे बढ़ेंगे।’ दुनिया के कई देशों ने प्रतिबंधों के बाद से रूस से तेल खरीदने से इनकार कर दिया है। लेकिन भारतीय अधिकारियों का कहना है कि इन प्रतिबंधों का असर आयात पर नहीं होगा। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल रुपये-रूबल में ट्रेड का मेकेनिज्म तैयार किया जा रहा है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago