Categories: इंडिया

प्राइवेट स्कूल में छात्रा की हत्या, स्कूल प्रशासन फरार

<p>हरियाणा स्थित गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में मासूम की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि UP के देवरिया में भी एक छात्रा के साथ सोमवार को कुछ ऐसी ही घटना हो गई। शहर के नेहरू नगर स्थित माडर्न सिटी मांटेसरी स्कूल की तीसरी मंजिल से नौंवी की छात्रा को किसी ने धक्का दे दिया। जिसके चलते छात्रा की मौत हो गई है।</p>

<p>घटना के बाद जल्द बाजी में स्कूल की छुट्टी कर स्कूल प्रशासन फरार हो गया। स्कूल प्रशासन पर घर वालों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। चकियवा मोहल्ला निवासी परमहंस चौहान की 15 साल की बेटी नीतू नेहरू नगर के मॉडर्न सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी।</p>

<p>सोमवार को वह स्कूल की तीसरी मंजिल पर टॉयलेट के लिए गई थी। इसके बाद वह स्कूल के पीछे गिरी मिली। तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। वह खून से लथपथ थी। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और घरवालों को जानकारी दी। जिला अस्पताल में वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल रेफर कर दिया।</p>

<p>छात्रा के घर वालों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त नीतू ने बड़े भाई राजेश से बताया कि वह छत पर टॉयलेट करने गई थी। पीछे से किसी ने धक्का दे दिया, लेकिन वह उसे देख नहीं पाई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

2 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

8 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

21 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

21 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

22 hours ago