Categories: इंडिया

CAA PROTEST: दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी जिले में आज धारा 144 लागू

दिल्ली में विरोध को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लगाई गई है। राजधानी पर पांच ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। दिल्ली में आज पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च भी किया है। हिंसक प्रदर्शनों के बाद उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में इंटरनेट बंद है। जिनमें लखनऊ, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, फिरोजबाद, मऊ, आजमगढ़ और उन्नाव शामिल हैं।

नागरिकता कानून के खिलाफ अहमदाबाद में हुई हिंसा में कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोगों की गिरफ्तारी। शाह आलम इलाके में हिंसा को लेकर 5 हजार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, यहां 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी के संभल में हुई हिंसा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। आगज़नी और तोड़फोड़ के आरोप में एसपी सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 30 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब पश्चिम बंगाल के राज्यापल ने कहा है कि ममता बनर्जी ने असंवैधानिक काम किया है और उन्हें जल्द से जल्द अपना बयान वापस लेना चाहिए। बता दें कि ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून पर संयुक्त राष्ट्र या मानवाधिकार कमीशन की निगरानी में जनमत सर्वेक्षण कराने की बात कही थी, बीजेपी भी इसका विरोध कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

1 hour ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

1 hour ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

1 hour ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

1 hour ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

1 hour ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

1 hour ago