Categories: इंडिया

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन

<p>कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में रविवार को तड़के निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से बीमार थे। 77 साल के रेड्डी की तबियत शनिवार देर रात को कुछ ज्&zwj;यादा ही खराब हो गई जिसके बाद उन्&zwj;हें हैदराबाद के एआइजी अस्&zwj;पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। &nbsp;</p>

<p>जयपाल रेड्डी को निमोनिया हो गया था सुबह करीब 1 बजकर 28 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। यूपीए की पहली सरकार में उन्होंने शहरी विकास एवं संस्कृति जैसे विभागों की जिम्&zwj;मेदारी संभाली थी। यूपीए की दूसरी सरकार में भी उन्&zwj;होंने शहरी विकास मंत्री के तौर पर काम किया था। बाद में यूपीए की सरकार ने ही उन्&zwj;हें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया था। यही नहीं, उन्&zwj;होंने विज्ञान एवं तकनीकी और अर्थ साइंस मंत्रालयों का भी नेतृत्&zwj;व किया।</p>

<p>इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की कैबिनेट में भी उन्&zwj;होंने सूचना और प्रसारण मंत्री की जिम्&zwj;मेदारी संभाली थी। रेड्डी का जन्&zwj;म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। साल 1984 से वह कई बार सांसद के तौर पर निर्वाचित हुए थे। साल 2009 लोकसभा चुनाव में वह चेवेल्ला सीट से सांसद चुने गए थे। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी का अंतिम संस्&zwj;कार शहर में सोमवार को किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

17 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

17 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

17 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

17 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

17 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

17 hours ago