इंडिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाख़ड़ ने छोड़ी पार्टी, LIVE आकर किया ऐलान

डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में जारी चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी से अलग होने का ऐलान कर दिया है। सुनील जाखड़ ने शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से लाइव होकर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। जाखड़ ने फेसबुक के माध्यम से कहा कि आज कांग्रेस पार्टी खटिया पर नजर आ रही है। गुड लक एंड गुड बाय टू कांग्रेस पार्टी।

सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में जो कांग्रेस के इंचार्ज थे उन्हें नोटिस न देकर हमें दिया। अगर मेरी वजह से पंजाब में सरकार नहीं बनी तो हमें निकाला क्यों नहीं? उन्होंने आगे कहा कि नोटिस देकर मेरा क्या बिगाड़ लेंगे। चापलूसों के साथ रहना आपको मुबारक हो, लेकिन फैसले तो लीजिए। सही हो या गलत हो ये तो समय ही बताएगा।

बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में सुनील जाखड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था। पंजाब कांग्रेस ने उन्हें 2 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड करने की सिफारिश की थी, जिस पर सोनिया गांधी को फैसला लेना था। ऐसे में माना जा रहा है कि सुनील जाखड़ पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर पार्टी से नाराज थे।

Manish Koul

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

17 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

17 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

17 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

17 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

17 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

17 hours ago