हिमाचल

पन्नु को बिट्टा की चेतावनी, CM को धमकियां देना छोड़ें और उनसे आकर बात करें

पी. चंद। खालिस्तानी समर्थक पन्नू बीते एक साल से निरंतर मुख्यमंत्री को धमकियां दे रहा है। प्रदेश के पत्रकारों और नेताओं को भी फोन करके यह धमकियां दी जा रही है। धर्मशाला में विधानसभा के गेट पर भी खालिस्तानी समर्थक द्वारा नारे लिखे गए। इसके बाद अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी फ्रंट चीफ एमएस बिट्टा ने पन्नु को सामने आकर बात करने चेतावनी दी है और भारत सरकार से जल्द पन्नु पर कार्यवाही करने की मांग की है।

बिट्टा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तान और आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है। बिट्‌टा ने पन्नू को चेतावनी दी है कि वह हिमाचल के मुख्यमंत्री को बार-बार धमकी देना छोड़ दें। अगर हिम्मत है तो उनसे आकर बात करें।

उन्होंने कहा कि पन्नू ने पगड़ी कभी पहनी नहीं। दाढ़ी कभी रखी नहीं, वह कहां का सिख बन गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल, पंजाब और सारा देश हमारा है। इसलिए सभी को खालिस्तान मुर्दाबाद कहना होगा। यह आवाज गुरुद्वारा से भी उठनी चाहिए।

बिट्टा ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां सुरक्षा को अहमियत नहीं दी जाती। लेकिन पन्नु जैसे गुंडे मुख्यमंत्री को धमकियां दे रहे हैं। प्रदेश के सिखों को इस लड़ाई में एक होना होगा। खालिस्तान न कभी था न ही होगा। हिमाचल के सिखों को खालिस्तान के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने भारत सरकार को इसे गम्भीरता से लेकर पन्नु को विदेश से पकड़कर सलाखों के पीछे करने की मांग की है।

Manish Koul

Recent Posts

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

2 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

3 hours ago

गुस्साई अध्यापिका ने छुरी दिखाकर धमकाया, शिकायत दर्ज

जिले के नाचन विधानसभा व सुंदरनगर उपमंडल में आने वाली पलौहटा सरकारी पाठशाला में बच्चों…

3 hours ago

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि,ऑरेंज अलर्ट किया गया…

4 hours ago

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने…

4 hours ago

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

6 hours ago