<p>नागरिकता संशोधन कानून और एनआसी को लेकर शाहीन बाग में प्रदर्शन जारी है। इस दौरान एक शख्स ने गोली चलाई है। घटना शाहीनबाग में जसोला नाले के पास हुई है। सूचना पाकर मौके पर मौजूद पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है। आरोपी का नाम कपिल गुर्जर है। वो नोएडा से सटे दल्‍लुपुरा का रहने वाला है। शाहीन बाग थाने ले जाकर पुलिस कपिल गुर्जर से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि यह शख्स हवा में फायरिंग कर रहा था, जिसे तुरंत की गिरफ्तार कर लिया गया।</p>
<p>प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो कपिल ने 3 गोलियां चलाईं। पुलिस जब उसे गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो कपिल ने कहा कि इस देश में किसी की नहीं चलेगी सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले बीते 30 जनवरी को विरोध के लिए जामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च निकाला जा रहा था। इस दौरान भी एक युवक ने फायरिंग की थी जिसमें एक युवक जख्‍मी हो गया था।</p>
<p>फायरिंग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वो नाबालिग है और ग्रेटर नोएडा के दादरी का रहने वाला है। शख्स ने इस घटना को अंजाम देने से पहले फेसबुक लाइव किया था। अपने एक फेसबुक पोस्ट में आरोपी शख्स ने लिखा, ''शाहीन भाग खेल खत्म।'' बता दें कि शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक महीने से ज्यादा समय से धरना प्रदर्शन चल रहा है।</p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…