शाहजहांपुर मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद लड़की और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज़ किया था।

स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के मामले में एसआईटी ने आज कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद लड़की को चौक कोतवाली लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया है। मेडिकल के बाद लड़की को जेल ले जाया जाएगा।

शिकायतकर्ता छात्रा ने भी अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई, लेकिन कोर्ट ने 26 सितंबर से पहले सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद आरोप लगाने वाली छात्रा की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी इस मामले की छानबीन कर रही है।

इस केस में एसआईटी को एक लापता मोबाइल फोन बरामद करना है। इसी बात को आधार बनाकर एसआईटी ने शिकायतकर्ता लड़की के दो दोस्तों विक्रम और सचिन को मंगलवार को रिमांड पर लिया था। इन दोनों को रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पीड़िता का नाम भी शामिल है।

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…