Categories: इंडिया

देश में स्वाइन फ्लू का कहर, 250 से ज्यादा लोगों की मौत

<p>देश में स्वाइन फ्लू थमने का नाम नहीं ले रहा । देश में इस साल स्वाइन फ्लू से अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में राजस्थान में सबसे ज्यादा 100 मौते हुई हैं और बृहस्पतिवार तक 2,706 मामले सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 54 मौतें हुईं और 1,187 मामले सामने आए हैं।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 125 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब में इस बीमारी की वजह से 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 301 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 197 मामले सामने आए हैं।</p>

<p>दिल्ली में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा और तेलंगाना में क्रमश: स्वाइन फ्लू के 589 और 390 मामले दर्ज किए गए हैं और इस बीमारी की वजह से दोनों राज्यों में दो लोगों की मौत हुई है।</p>

<p>स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों पर निगरानी बढ़ाने को कहा है और इस बीमारी से निपटने के लिए अस्पतालों में बेड रिजर्व रखने को कहा गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

12 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

20 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

30 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

42 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

54 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago