इंडिया

मध्यप्रदेश: कुएं में गोवंश के अवशेष मिलने से बवाल, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

डेस्क। मध्‍य प्रदेश के विदिशा जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत परवासा के अंतर्गत आने वाले खुसोर गांव में एक कुएं में गोवंश मिलने से तनाव फैल गया। मामला यहां तक बढ़ गया है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ तक कर डाली है। बताया जा रहा कि इस गांव में करीब 150 घर हैं जिसमें मुस्लिमों की हल्की संख्या भी है जिसके चलते विवाद और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी मोनिका शुक्ला गांव पहुंचे। गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के आठ थानों के पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव से सटे एक किसान के खेत में स्थित एक कुएं में गाय के सिर-पैर देखे गए। यह खबर फैलते ही खुसूर समेत आसपास के गांवों के लोग जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने गांव के बीच में एक स्थल पर घुसकर माइक सेट, कूलर, पंखे में तोड़फोड़ की।

एसडीएम विजय राय ने बताया कि सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। एसडीएम राय ने शांति बनाए रखने की अपील की है। इधर, कलेक्टर भार्गव ने बताया कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। वह खुद खुसूर और परवासा में यात्रा कर रहे हैं। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने में मदद करने का आग्रह किया है।

Manish Koul

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago