इंडिया

पुंछ में आतंकियों का कायराना हमला, 5 जवान शहीद

सुरनकोट में हुई मुठभेड़ में सेना को भारी नुकसान हुआ है। मुठभेड़ के दौरान सेना के जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना है। यह मुठभेड़ जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे सुरनकोट इलाके के जंगल में हुई है। घेराबंदी में तीन से चार आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। साथियों की शहादत के बाद जवानों ने अपना अभियान तेज कर दिया है।

आतंकी मुठभेड़ से बचकर न निकल भागे हैं इसके लिए घेराबंदी को और मजबूत बनाया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सुरनकोट नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के आधार पर एसओजी, सेना ने सुबह से तलाशी अभियान चलाया हुआ था।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के मौजूद होने के सबूत मिले। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का पीछा शुरू कर दिया। जब सुरक्षाकर्मी आतंकियों के नजदीक पहुंच गए तो पेड़ों की होड़ में छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबलों का कहना है कि तीन से चार आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। शहादत पाने वाले जेसीओ व अन्य चार जवानों की अभी पहचान जाहिर नहीं की गई है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

8 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

8 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

8 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

8 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

8 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

8 hours ago