Categories: इंडिया

देश के इस शहर में गायों के लिए बनेगा पहला श्मशान घाट

<p>मध्य प्रदेश में भोपाल नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। गायों के लिए देश का यह पहला श्मशान घाट होगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देश का वह पहला पहला शहर होगा जहां पर गायों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट बनाए जाएंगे। नीलबड़-रातीबड़ रोड के आसपास इसके लिए पांच एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।</p>

<p>भोपाल नगर निगम के महापौर आलोक शर्मा ने निगम के बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। महापौर ने बताया कि निगम आयुक्त बी विजय दत्ता को इसकी डीपीआर बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देश में वर्षों से गौ पूजा हो रही है, लेकिन यह दुख की बात है कि जब तक गाय दूध देती है तब तक उसे गौमाता कहा जाता है और दूध देना बंद करने के बाद उसको बेसहारा मवेशी का नाम दे दिया जाता है। इस परियोजना पर पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में ही चर्चा की गई थी।</p>

<p>इस संबंध में जब मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि गोवंश को लेकर ऐसी कोई पहल होती है, तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि सरकार गायों के कल्याण के लिए किए गए प्रयासों को प्रोत्साहित करेगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में पंचायत स्तर पर गोशालाओं के निर्माण का वादा किया था, जिसे पूरा किया जा रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

8 hours ago