Categories: इंडिया

मुंबईः भारी बारिश से एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रुकी, ट्रैफिक लगने से सड़क पर रेंगती दिखी गाड़ियां

<p>अभी कुछ दिन पहले लोग मॉनसून का बेसब्री&nbsp; से इंताजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही बारिशें शुरु हुई उससे लग रहा है कि&nbsp; मॉनसून अपने साथ बारिश नहीं बल्कि आफत लेकर आया है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी पड़ा है। एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन को रोक दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश की वजह से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन को रोक दिया गया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से सुबह 9:15 से कम विजबिलिटी है, जिसकी वजह से फ्लाइट्स को अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। अगर मौसम विमानों के जमीन पर उतरने के लिए अनुकूल नहीं है, तो संचालन को रोककर रखना होगा।</p>

<p>मुंबई में बारिश का असर शहर के ट्रैफिक पर भी पड़ा है। सुबह के समय बांद्रा, सांताक्रूज, विले पार्ले आदि जैसे इलाकों में कारें रेंगती हुई नजर आईं। दफ्तर जाने वालों ने बताया कि बोरीवली से बांद्रा तक यात्रा करने में दो घंटे के करीब समय लग रहा क्योंकि मेट्रो निर्माण के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे सीमित हो गया है। वहीं, मुंबई की बारिश से मालगाड़ी पटरी से उतरी गई। कई रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ है। स्कूली बच्चों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3552).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago