इंडिया

नहीं थम रही तीसरी लहर की रफ्तार! देश में पौने दो लाख बीमार

देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक नहीं लग रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 46,569 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से रविवार को 146 लोगों की मौत हो गई है।

देश में कोराना के कुल मामले 3,57,07,727 हो गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर अब 7,23,619 हो गए हैं। कोरोना से अब तक 3,45,00,172 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, अब तक 4,83,936 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही डेली पाजिटिविटी रेट बढ़कर 13.29 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर बढ़कर 7.92 फीसद हो गई है।

इस जानलेवा वायरस का प्रसार महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक से हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार दिल्ली में पिछले सप्ताह के मुकाबले नौ गुना मामले बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह राजधानी में कुल 10 हजार मामले थे जो इस सप्ताह बढ़कर 95 हजार हो गए। वहीं महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह 41 हजार केस थे जो कि इस सप्ताह में 2.2 लाख हो गए। यूपी की बात करें तो पिछले सप्ताह 1,600 मामले थे जो कि अब बढ़कर 25 हजार हो गए।

इसके अलावा पीएम मोदी के ऐलान के अनुसार देश के स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और गंभीर रूप से बीमार वरिष्ठ नागरिकों को सोमवार यानी आज से एहतियाती खुराक लगनी शुरू हो गई है। सरकार ने सभी राज्यों में इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 हजार 287 नए मामले सामने आए, जो कि 2020 में आई महामारी की पहली लहर से अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। बिहार में विदेश से आए 32 लोगों की जांच में 25 में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। खतरे को देखते हुए राज्य में जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है।

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। 1216 मामले के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वहीं 529 मरीज के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। ओमिक्रोन के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago