इंडिया

तीसरी लहर का क़हर हुआ शुरू! दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, 1 लाख 71 हजार हुए एक्टिव केस

देश में एक बार फ़िर कोरोना के प्रकोप बढ़ने लगा है। देश के कई राज्यों में इसके चलते पाबंदियां भी लगा दी गई हैं जिसके चलते ये कहना ग़लत नहीं होगा कि तीसरी लहर का कहर अभी से ही शुरू हो गया है। कोरोना के नए केसों में लगातार तेजी के चलते डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.24% हो गया है, जबकि वीकली रेट 2.05% हो गया है।

बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के 37,379 नए केस पाए गए हैं। देश भर में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ते हुए 1,71,830 हो गए हैं। दो सप्ताह पहले सक्रिय केस 70 हजार के करीब ही थे। इस तरह एक्टिव केसों की संख्या में महज दो सप्ताह के भीतर ही एक लाख का इजाफा हो गया है। हालांकि महज 11,007 लोग ही रिकवर हुए हैं, लेकिन नए मामले आने के मुकाबले ये आंकड़ा काफी मालूम पड़ता है। वहीं, बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण से 124 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। मीटिंग में यह फैसला भी लिया गया कि गैर जरूरी सर्विसेस वाले ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा जाएगा।

सरकारी विभागों में वर्क फ्रॉम होम लागू हो गया है जबकि प्राइवेट में 50 फीसदी के साथ दफ़्तर खुलेंगे। बसों और मेट्रो में बिन मास्क के एंट्री नहीं मिलेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago