त्रिपुरा में बीते शुक्रवार से हो रही बारिश और आंधी ने कहर बरपा रखा है। इसके कारण राज्य में कम से कम 700 से ज्यादा लोग बेघर हो गए। इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि आंधी और बारिश की वजह से बेघर हुए कम से कम 739 लोगों ने राज्य के राहत शिविरों में शरण ली। भारी बारिश की वजह से 1,039 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हालांकि किसी को भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के प्रमुख सरत दास ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा के उनाकोटी और धलाई ज़िले प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा अभियान केंद्र ने एक रिपोर्ट में बताया कि राहत शिविरों में शरण लेने वाले 739 लोगों में से 358 व्यक्ति उनाकोटी जिले और 381 व्यक्ति उत्तरी त्रिपुरा जिले से हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने कुल 40 नावों को प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाने में लगाया गया। दास ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स भी राहत अभियान में शामिल हुए हैं। उनकोटी जिले में शनिवार दोपहर में मनु नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि राज्य में बारिश और आंधी रविवार को भी जारी रहेगी। आज भी तेज बारिश की आशंका है। स्काईमेट वेदर ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा के सात सिस्टर राज्यों में भी लिए भारी बारिश की बात कही है।

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…