Categories: इंडिया

विजय माल्या आर्थिक भगोड़ा घोषित, अब सरकार जब्त कर सकती है संपत्ति

<p>मुंबई की एक विशेष पीएमएलए अदालत से शराब कारोबारी विजय माल्या को झटका लगा है। विशेष पीएमएलए अदालत ने माल्या को आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया है। अब सरकार माल्या की संपत्तियों को जब्त कर सकती है। फिलहाल खबर के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। कोर्ट ने माल्या की उस अपील को भी खारिज कर दिया है जिसमें उनसे कोर्ट से कुछ समय देने की मांग की थी।</p>

<p>पिछले महीने ही सरकार ने को लोकसभा में बताया था कि वह विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, नितिन और चेतन संदेसरा, ललित मोदी सहित कुल 58 ऐसे भगोड़ों को वापस लाने की कोशिशों में जुटी है, जो यहां घोटाले के बाद विदेश फरार हो गए और वहां रह रहे हैं। इंटरपोल में रेड कॉर्नर नोटिस और विभिन्&zwj;न देशों से प्रत्यर्पण की अपील के जरिये इन्&zwj;हें वापस लाने की कोशिश की जा रही है।</p>

<p>आपको बता दें कि भारत सरकार ब्रिटेन से माल्या का प्रत्यर्पण कराने की कोशिश कर रही है। भारत में माल्या की कई संपत्तियां भी जब्त हो चुकी हैं।&nbsp; ब्रिटेन की एक अदालत ने विजय माल्या का भारत को प्रत्यर्पण करने का आदेश दिया है। विजय माल्या के पास ऊंचे कोर्ट में अर्जी देने का भी विकल्प है। विजय माल्या का ट्रायल पिछले साल 4 दिसंबर को शुरू हुआ था।</p>

<p>बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में भारत को माल्या की जरूरत है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की प्रमुख मजिस्ट्रेट एम्मा अरबुथनोट ने कहा, &#39;कि इस बात के कोई संकेत नहीं है कि उनके खिलाफ झूठे मामले लाये जा रहे हैं।&#39;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

22 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

37 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

49 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

1 hour ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago