Categories: इंडिया

विजय माल्या को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिला बड़ा झटका, संपत्ति जब्त रोकने की याचिका खारिज

भारतीय बैंकों से 9 हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या की अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपनी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई पर रोक की मांग की थी। उसने अपनी याचिका में किसी भी तरह की बेचने की कार्रवाई रोकने के लिए कहा था जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने मना कर दिया।

इससे पहले लंदन की रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने विजय माल्या को प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की इजाजत दे दी है। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने लंदन हाईकोर्ट द्वारा उनको अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति देने के फैसले के बाद मंगलावार को कहा था कि उनकी बात सही ठहरायी गई है। बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व प्रमुख माल्या ने लंदन में रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस के बाहर उन्होंने कहा कि वह हमेशा कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। माल्या ने साथ ही भारतीय बैंकों का बकाया राशि चुकाने की अपनी पेशकश को दोहराया।

विजय माल्या भारतीय बैंकों के साथ 9,000 करोड़ रुपये के बकाए में धोखाधड़ी  बता दें कि शराब कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाए में धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग करने के आरोप में वांछित है। वह मार्च 2016 में लंदन भाग गया था। माल्या को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय जांच एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं। दिसंबर 2018 में लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने माल्या को भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दी थी। माल्या इस फैसले को चुनौती देना चाहता है। पिछले दिनों यूके हाईकोर्ट ने उसे प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की इजाजत दी थी।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

1 hour ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

2 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

2 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

2 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

3 hours ago