Categories: इंडिया

पश्चिम बंगाल में हत्या से हड़कंप, दो दिन में 2 TMC कार्यकर्ताओं की हत्या

पश्चिम बंगाल में फैली हिंसा ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। कूचबिहार के दिनहाटा में तृणमूल कार्यकर्ता अजीजुर रहमान की लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप बीजेपी पर लगा है।

हालांकि बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे आपसी लड़ाई का नतीजा बताया है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले दो दिनों के अंदर टीएमसी कार्यकर्ता की ये दूसरी हत्या है। इससे पहले मंगलवार को दमदम में टीएमसी वर्कर निर्मल कुंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कुंडू के परिजनों के मुताबिक, तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीएमसी ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं बर्दवान में भी कल शाम को बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ के लोगों ने कई घरों और दुकानों में आग लगी दी। बताया जा रहा है कि चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बर्दवान में पार्टी कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे थे, जिसे लेकर उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि हिंसा ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने की।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

4 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

5 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

5 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

5 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

5 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

5 hours ago