<p>कांगड़ा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की शिनाख्त सुरेश कुमार निवासी योल के रूप में हुई है, जो कि रेलवे से रिटायर हुआ था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुरेश ने कर्ज न चुका पाने के चलते आत्महत्या की बात लिखी है।</p>
<p>सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने 4 लाख रुपए का कर्ज लिया था और अब पैसा लेने वाले उसे लगातार पैसे वापस करने के लिए धमकियां दे रहे थे। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।</p>
<p> </p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…