<p>पंजाब में 1 अप्रैल यानी कल से सरकारी बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश दिए हैं। महिलाओं को बस में सफर करते वक्त आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र या अन्य सरकारी प्रमाण पत्र दिखाना होगा। बता दें कि फ्री सेवा सरकार की वोल्वो, HVAC और एयरकंडीशंड बसों में नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ''पंजाब में महिलाएं सभी सरकारी बसों में गुरुवार से फ्री में सफर कर सकती हैं। इस संबंध में कैबिनेट ने आज अपनी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने इस योजना की घोषणा की थी।''</p>
<p>इसके अलावा अनुसूचित जाति की लड़कियों के लिए चलाई जा रही आशीर्वाद स्कीम में दी जाने वाली राशि भी बढ़ा दी गई है। अब 21 हजार के स्‍थान पर 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। आपको बता दें कि ये कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इस बजट पर हर किसी की नजरें टिकी थीं। ऐसा माना जा रहा है राज्य सरकार ने अपने इस बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।<br />
</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…