Categories: इंडिया

विश्व का सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड अब भारत के नाम

दुनिया में सबसे लंबा भाषण देने का विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल के केसी अनंता के नाम था। नेपाल के 90 घंटे के रिकॉर्ड को भारत के यतीश शुक्ला ने बुधवार को तोड़ दिया। यतीश सुबह 10:40 पर नेपाल के रिकॉर्ड से एक घण्टे ज्यादा का भाषण दिया। इसी के साथ उन्होंने अपना रिकॉर्ड तैयार करने की कवायद तेज कर दी है।

गोला इलाके के रहरिया गांव में रहने वाले यतीश शुक्ला ने शनिवार की दोपहर से यह विश्व कीर्तिमान बनाने की कवायद शुरू की थी। दुनिया में सबसे ज्यादा देर तक भाषण देने का रिकॉर्ड नेपाल के केसी अनंता के नाम था। केसी अनंता ने 90 घंटे 2 मिनट तक भाषण देकर पूरी दुनिया में अपने डंका बजाया था। नेपाल के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए खीरी जिले का यतीश शुक्ला ने कोशिश शुरू की। बिना सोए, बिना थमे यतीश लगातार भाषण देते रहे। इस दौरान उन्होंने 2 घंटों का ब्रेक लिया। इस ब्रेक टाइम में ही यतीश ने अपने जरूरी काम भी निपटाए।

लखीमपुर शहर में बन रहे इस रिकॉर्ड के साक्षी बनने के लिए 4 दिनों से तमाम लोग मौजूद रहे। हर कोई विश्व कीर्तिमान को अपनी आंखों के सामने बनते देखना चाह रहा था। सभी के दिलों में यह विश्व कीर्तिमान भारत के नाम लाने का सपना पल रहा था। बुधवार की सुबह 10:40 पर यतीश शुक्ला ने 91 घण्टे का भाषण पूरा कर नेपाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज राकेश वैद्य ने उनको विश्व कीर्तिमान रचने का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसके बावजूद वह थमे नहीं। नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब भारत का अपना रिकॉर्ड तैयार करने में लग गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

23 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago