लाइफस्टाइल

प्रख्यात यूरोलॉजिस्ट डॉ. पीके पुरी फोर्टिस कांगड़ा में दे रहे सेवाएं

जाने-माने प्रख्यात यूरोलॉजिस्ट डॉ पीके पुरी ने अब फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। डॉ पुरी ने एमएस की डिग्री आईजीएमसी से एवं एमसीएच की डिग्री पीजीआई चंडीगढ़ से हासिल की। डॉ पुरी आईजीएम शिमला में यूरोलॉजी विभाग के हैड ऑफ डिपार्टमेंट रह चुके हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रिंसीपल के पद पर भी विराजमान रहे।

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाओं के बारे में डॉ पीके पुरी ने कहा कि यूरोलॉजी के क्षेत्र में उन्हें 21 वर्षों का अनुभव प्राप्त है और इसका फायदा वह क्षेत्र के लोगों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल है, जहां हर मर्ज के स्पेशलिस्ट मौजूद हैं और आज के दौर में आपके स्वास्थ्य की बेहतरीन देखभाल एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल में ही हो सकती है। डॉ पुरी ने कहा कि उनका फोर्टिस कांगड़ा में ज्वाइन करने का एक मुख्य कारण यहां की क्वालिटी सर्विसेज है।

फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमोन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में यह धारणा है कि फोर्टिस कांगड़ा एक महंगा अस्पताल है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बेहतरीन सेवाएं बहुत ही कम मूल्यों में उपलब्ध करवाता है और इसका प्रमाण यहां से स्वास्थ्य लाभ हासिल कर चुके मरीजों से मिलता है। यहां की क्वालिटी ऑफ सर्विस, जिसमें अस्पताल को एनएबीएच का प्रमाण पत्र प्राप्त है, बहुत ही उमदा है, साथ ही सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। फोर्टिस कांगड़ा के एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और हम इसमें खरा उतरने के हरसंभव प्रयास करते हैं।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

4 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

21 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

21 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

21 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

22 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

22 hours ago