Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा ने भरी शिवाली की सूनी गोद, IUI ट्रीटमेंट से दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

डेस्क | Updated :

फोर्टिस कांगड़ा ने एक मां की सूनी गोद को भरने सराहनीय काम किया है। अपनी आधुनिक तकनीक और माहिर डॉक्टर की टीम की मदद से शिवाली नाम की महिला अब फोर्टिस कांगड़ा में दो बच्चों को जन्म दिया है। बता दें कि शिवाली की शादी हुए काफी साल बीत चुके थे लेकिन उसकी गोद अभी भी सूनी थी। शिवाली ने बहुत से स्त्री रोग विशेषज्ञ से उपचार भी करवाया लेकिने उसका मां बनने का सपना अभी सपना ही था।

इसी बीच शिवाली ने फोर्टिस कांगड़ा के आईयूआई (इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन) क्लीनिक में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा मुंजाल से कंसल्ट किया। डॉ. निशा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह आईयूआई ट्रिटमेंट के जरिए मां बन सकती है। डॉ निशा मुंजाल ने उनका आईयूआई तकनीक के जरिए ट्रिटमेंट शुरू किया। शिवाली एवं उसके परिजनों की खुशी का तब ठिकाना न रहा, जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती है और जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है। फोर्टिस कांगड़ा की आधुनिक तकनीक के जरिए शिवाली अब वह एक साथ दो बच्चों यानी जुड़वां बच्चों की मां का सुख पा रही है।

डॉ निशा ने बताया कि कुछ दंपतियों के लिए जो निःसंतानता का सामना कर रहे हैं, कृत्रिम गर्भधारण (आईयूआई) सामान्य रूप से गर्भवती होने की संभावना को बढ़ा सकता है। आईयूआई एक ऐसी चिकित्सा प्रक्रिया है, जिससे निःसंतानता का इलाज करने में मदद मिलती है और खुशी की बात है कि अब आईयूआई ट्रिटमेंट फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है।