लाइफस्टाइल

World Heart Day पर फोर्टिस कांगड़ा ने दिए दिल को स्वस्थ रखने के टिप्स

फोर्टिस कांगड़ा ने रोटरी क्लब कांगड़ा के साथ विश्व ह्रदय दिवस पर नगरपालिका मैदान कांगड़ा से लेकर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा तक पैदल मार्च कर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने खासकर अपने दिल को तंदुरूस्त रखने का पैगाम दिया। साथ ही फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन, प्रशासनिक प्रबंधक गगन शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अनिल कायस्था, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सय्यद अहमद और डॉ निखिल ने ह्रदय रोगों एवं उनसे बचाव पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्रातःकालिन सैर बहुत ही फायदेमंद है। इसके अलावा हैल्दी डाइट लेना आवश्यक है। इस पैदल मार्च में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, रोटरी क्लब के प्रजिडेंट जीवनज्योति कोहली, सेक्रेटरी विशाल शर्मा, प्रसांत वसिन, देवेंद्र कोहली, राजीव धवन, सुनील डोगरा, डॉ संगीत वर्मा, इंद्रदीप सचदेवा एवं अश्वनी गुलेरिया ने भाग लिया।

डॉ. सय्यद ने बताया कि अगर किसी को दिल के दौरे के बहुत से लक्ष्ण होते हैं, लेकिन सबसे जरूरी इन लक्ष्णों को पहचान कर जल्द से जल्द डॉक्टरी परामर्श लेना। क्योंकि ह्दय रोगी उपचार के लिए डॉक्टरी परामर्श में जितनी देरी करेगा, यह उतना ही अधिक घातक होता जाएगा। साथ ही डॉ निखिल ने कहा कि दिल के गंभीर रोगों से बचने के लिए समय-समय पर अपने दिल की जांच करवाएं, क्योंकि समय पर करवाई गई जांच से आपके दिल एवं नसों में आ रही ब्लॉकेज को दवाई एवं फिजीकल एक्टिविटी से दूर किया जा सकता है।

फोर्टिस के कार्डियोलॉजिस्ट्स ने कहा कि दिल की बीमारी से बचने एवं उसकी रोकथाम का एकमात्र उपाय समय पर इसकी जांच करवाना है। इसी के मद्देनजर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य पर एक हार्ट पैकेज लांच किया है, जिसमें अपके दिल की संपूर्ण जांच बहुत किफायती दर पर उपलब्ध है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

13 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

13 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

20 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

20 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

20 hours ago